6 महीने में लोकसभा चुनाव होना है.इसलिए उसी को ध्यान में रखते हुए नाम तय हो सकता है. नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल सांसद पद से इस्तीफा दे चुके हैं।इन्हें नयी और बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय है।सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम इसमें सबसे आगे और वजनदार है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया
मौजूदा सीएम शिवराज के अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी है.
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा भी कतार में हैं.भोपाल से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग हो रही है. वी डी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल दिल्ली में अमित शाह और नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं. प्रह्लाद पटेल ओबीसी नेता भी हैं ।
